धनबाद में बंद बीसीसीएल क्वार्टर से 18 लाख की चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे थे नकद और गहने

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के कोयला नगर स्थित बीसीसीएल के एक बंद क्वार्टर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। क्वार्टर से करीब 9 लाख रुपये नकद और 9 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। बताया जा रहा है कि जिस घर में चोरी हुई है, उनकी बेटी की दिसंबर में शादी होने वाली है। इसलिए परिवार ने नकद और आभूषण घर पर जुटाकर रखे थे।

कोयला नगर के बीसीसीएल क्वार्टर नंबर 135, बी-टाइप में रहने वाले वासुदेव बैठा बीसीसीएल धनसार में इलेक्ट्रिकल फोरमैन हैं। वह परिवार के साथ निजी काम से गिरिडीह स्थित अपने पैतृक गांव गए थे। सोमवार देर रात चोरों ने बंद घर में चोरी की।
चोरों ने पड़ोसियों के घरों की बाहर से कुंडी लगा दी। फिर तीन अलमारियां खंगालकर नकद और गहने लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।