Homeझारखंडरामगढ़ से भी गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 4...

रामगढ़ से भी गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 4 फरवरी को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही भारत छोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) Ramgarh से होकर गुजरेगी 4 फरवरी को यह यात्रा रामगढ़ पहुंचेगी।

राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल पार्टी के सभी नेता रामगढ़ में ही रात्रि विश्राम करेंगे पांच फरवरी को रामगढ़ शहर में आम नागरिकों के बीच Rahul Gandhi पहुंचेंगे और न्याय के पांच बिंदुओं पर विचार प्रकट करेंगे इस यात्रा को लेकर रामगढ़ में भी तैयारी की जा रही है।

यात्रा गोला, चितरपुर होते हुए रामगढ़ पहुंचेगी

गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो Manipur से चलकर Mumbai तक जानी है। वह यात्रा झारखंड की सीमा में दो फरवरी को प्रवेश कर रही है। जिले की सीमा में चार फरवरी को बोकारो जिला की तरफ से प्रवेश करेगी।

यह यात्रा गोला, चितरपुर होते हुए Ramgarh पहुंचेगी। रामगढ़ में रात्रि विश्राम के पश्चात 5 फरवरी को बाजारटांड़ से शुरू होकर चट्टी बाजार, थाना चौक, सुभाष चौक, पटेल चौक होते हुए रांची जिला के सीमा में प्रवेश कर जाएगी।

उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला में प्रवेश करते ही यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। पूर्व विधायक ममता देवी ने कहा कि रामगढ़ जिले में पूरे कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं।

रामगढ़ जिले में यात्रा ऐतिहासिक होगी

उन्होंने कहा कि Ramgarh जिले में यात्रा ऐतिहासिक होगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि सभी प्रखंड कमेटी , जिला कमेटी एवं पंचायत कमेटी को व्यापक रूप से जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करने का निर्देश दिया गया है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...