Latest Newsझारखंडरामगढ़ SDPO किशोर कुमार रजक पर उनकी पत्नी ने लगाया आरोप, थाने...

रामगढ़ SDPO किशोर कुमार रजक पर उनकी पत्नी ने लगाया आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक और उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव के बीच का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है।

इस बार वर्षा श्रीवास्तव ने अपने पति एसडीपीओ किशोर कुमार रजक के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शनिवार को दर्ज भी प्राथमिकी में एसडीपीओ की पत्नी ने खुद को प्रताड़ित किए जाने का मामला उजागर किया है।

उन्होंने कहा है कि उनके पति ने 14 जनवरी की रात एसडीपीओ आवास पर ही उनकी बुरी तरह पिटाई की। पिटाई से जब वह बेहोश हो गई तो उन्हें पानी डालकर होश में लाया गया।

इसके बाद फिर से बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद उन्हें आवास पर ही कैद कर दिया गया। साथ ही एसडीपीओ आवास पर मौजूद गार्ड व अन्य कर्मचारियों को यह निर्देश दिया गया कि उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दिया जाए।

पति से प्रताड़ित वर्षा श्रीवास्तव ने किसी तरह अपनी जान बचाई और एसडीपीओ आवास के बगल में डॉक्टर सांत्वना शरण के हॉस्पिटल में अपना इलाज कराया।

वर्षा श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया है कि उनके पति के द्वारा पहले भी कई बार उनकी बुरी तरह पिटाई की गई है। इसकी सूचना उन्होंने जिले के वरीय अधिकारियों को दी है।

अब इस पूरे मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने धारा 498 ए, 323, 325, 308 के तहत कांड 16 ऑब्लिक 2022 दर्ज किया है।

शादी के बाद से ही विवादों में रहा है यह जोड़ा

डीएसपी किशोर कुमार रजक और उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव के बीच का विवाद नया नहीं है। शादी के बाद से ही यह दोनों हमेशा मारपीट और घरेलू हिंसा को लेकर चर्चा में रहे हैं।

ट्रेनिंग के दौरान ही रामगढ़ में पदस्थापित हुए डीएसपी किशोर कुमार रजक ने वर्षा श्रीवास्तव के साथ प्रेम विवाह किया था।

विवाह के बाद डीएसपी अपनी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव को रामगढ़ लेकर आए। उसके बाद से ही उन दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। उन दोनों के बीच के विवाद को सुलझाने के लिए कई एसपी भी पहल कर चुके हैं।

दो साल के बच्चे पर भी मंडरा रहा खतरा

वर्षा श्रीवास्तव ने रामगढ़ थाने में दर्ज प्राथमिकी में यह कहा है कि उनके दो वर्ष के बच्चे पर भी खतरा मंडरा रहा है।

अगर पुलिस जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं करती है तो उनकी और उनके बच्चे की जान जा सकती है।

वर्षा श्रीवास्तव ने पुलिस को यह भी बताया है कि पति किशोर कुमार रजक की पिटाई से उनका सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उनकी एक आंख की रोशनी कम हो गई है और एक कान से सुनने की क्षमता भी कम हो गई है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...