विधायक ममता और अंबा ने खेली जमकर होली

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ विधायक ममता देवी और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने होली के पहले जमकर धमाल मचाया है।

दोनों अबीर -गुलाल के साथ ऐसे होली खेल रही थी मानो दो सगी बहनें होली की खुशियां एक दूसरे से बांट रही हो।

यह मौका था कांग्रेस पार्टी के होली मिलन समारोह का। बुधवार को रामगढ़ जिले के रांची रोड स्थित ओम पैलेस होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों विधायक एक मंच पर मौजूद रही।

दोनों ने पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को होली की अग्रिम बधाई दी। साथ ही यह कहा कि यह त्योहार गिले-शिकवे दूर कर एक दूसरे से गले मिलने का है।

आज के दिन ना कोई बड़ा है ना छोटा। सब एक दूसरे के साथ मिलकर होली की खुशियां बांटे।

विधायक ममता देवी ने कहा कि होली दिलों के मिलने का त्यौहार है। आज हम सभी कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ मिलकर यह खुशी साझा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से शांति और सद्भाव का संदेश देते रही है।होली के त्यौहार में भी एक बार फिर से वही संदेश दोहराया जा रहा है।

इस मौके पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि होली का त्यौहार इस बार हम सब एक साथ मना रहे हैं। पिछले 2 वर्ष कोरोना वायरस ने यह खुशी हमसे छीन ली थी।

उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर शहर से लेकर गांव तक शांतिपूर्वक माहौल में होली का त्यौहार मनाएं। इसमें कहीं भी हिंसा की कोई जगह नहीं है।

मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु मिश्रा, दिनेश कुमार मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This Article