झारखंड में कोरोना के 1036 एक्टिव मरीज, रांची में सबसे ज्यादा 369 संक्रमित

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमित (Corona Infected) मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है।

सूबे में 118 नये मरीज मिले हैं। हालांकि, राहत भरी खबर है कि नये मरीजों की तुलना में ज्यादे मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 127 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के अनुसार, राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1036 पहुंच गयी है। रांची में सबसे ज्यादा 369 संक्रमित मरीज हैं।

 

जिलों में सक्रिय मरीज

बोकारो में कोरोना (Corona In Bokaro) के 94, चतरा में 5, देवघर में 137, धनबाद में 13, दुमका में 21, पूर्वी सिंहभूम में 181, गिरिडीह में 16, गोड्डा में 54, गुमला में 14, हजारीबाग में 41, जामताड़ा में 2, खूंटी में 5, कोडरमा में 21, लातेहार में 20, लोहरदगा में 10, रामगढ़ में 18, रांची में 369, सरायकेला में 12 और पश्चिमी सिंहभूम में 3 सक्रिय मरीज हैं। गढ़वा, पाकुड़, पलामू, साहेबगंज और सिमडेगा में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिल रहे हैं। ये जिले कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

Share This Article