रांची अरगोड़ा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो को किया गिरफ्तार, पिकअप वैन बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अरगोड़ा थाना पुलिस ने चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का पिकअप वैन को बरामद किया है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने शनिवार को बताया कि राजेंद्र उरांव के पिकअप वैन की अज्ञात चोरों ने उनके घर के बाहर से चोरी कर ली थी।

इस घटना की जानकारी राजेंद्र उरांव ने 12 जनवरी को अरगोड़ा थाना को दी। शिकायत मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने घटना में संलिप्त दो चोरों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार चोरों के नाम संजीव कुमार और मुकेश कुमार सिंह हैं। दोनों आरोपित रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं।

अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 11 जनवरी की देर रात को पिकअप वैन( जेएच 01 सीजी 3757) को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया और फरार हो गये थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी टीम में संजय कुमार यादव, रोहित कुमार, सुमित कुमार सिंह और रोहित चौहान शामिल थे।

Share This Article