मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी करमा और विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को करमा पूजा के शुभ अवसर पर सभी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रकृति महापर्व करमा पूजा हमारी समृद्ध संस्कृति का द्योतक है। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है।

प्रकृति के प्रति लोगों का यही प्रेम, सम्मान और समर्पण यहां चलने को नृत्य और बोलने को संगीत बना देता है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने देश और राज्यवासियों को विश्वकर्मा पूजा की भी अनेक-अनेक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Share This Article