पत्नी और भाई के साथ पिता शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, कल करेंगे नामांकन

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Hemant Soren arrived to take blessings of Shibu Soren: लगातार मंथन करने के बाद कल मंगलवार की देर रात झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद आज बुधवार को मुख्यमंत्री Hemant Soren, Kalpana Murmu Soren और बसंत सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) से आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि चुनाव से पहले कुनबे का एक साथ दिशोम गुरु से मिलना काफी अहम माना जा रहा है।

CM Hemant Soren ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिये दी है। बताते चले जारी सूची के मुताबिक हेमंत सोरेन बरहेट से, कल्पना मुर्मू गांडेय से और बसंत सोरेन दुमका से चुनाव लड़ेंगे। खबरों की मानें तो हेमंत सोरेन बरहेट सीट से और कल्पना सोरेन गाण्डेय सीट से कल यानी 24 अक्टूबर को नामांकन करेंगे।

Share This Article