कांग्रेस को कमजोर करने की हो रही साजिश: दीपिका पांडेय

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि पार्टी को कमजोर करने की साजिश हो रही है।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सब्जी वाले, फल वाले के कहने पर विधायकों को गाजर-मूली समझा जा रहा है। पार्टी के विधायकों का चीरहरण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार हमारे विधायकों की जांच करा रही है। इसलिए कांग्रेस को सरकार से अलग हो जाना चाहिए और बाहर से समर्थन देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि हेमंत सरकार को गिराने की साजिश में पुलिस ने गत दिनों तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक फल वाला, सब्जी वाला एवं एक अन्य है।

Share This Article