प्रेरक प्रसंगों और स्वास्थ्य परामर्श पर आधारित पुस्तक ‘अनूठे संग्रह’ का विमोचन

रांची में प्रेरक प्रसंगों, महान विभूतियों के जीवन अनुभवों और स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी सुझावों पर आधारित पुस्तक ‘अनूठे संग्रह’ का साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में विमोचन हुआ।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Book Launch: राजधानी रांची के मोराबादी स्थित हरिहर इस्टेट सोसाइटी में आयोजित एक साहित्यिक समारोह में पुस्तक ‘अनूठे संग्रह’ का विमोचन किया गया। प्रेरक विचारों, महान विभूतियों के जीवन प्रसंगों और स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी परामर्शों पर आधारित इस पुस्तक का संकलन सेना से सेवानिवृत्त त्रिलोकीनाथ गुप्ता ने किया है, जबकि इसका संपादन पटना के बी.एन. कॉलेज में कार्यरत डॉ. आरती कुमारी ने किया है।

पुस्तक का विमोचन प्रसिद्ध साहित्यकार भोलानाथ सिंह, विजय सिंह, विवेक शंकर, दिलीप कुमार और वरिष्ठ पत्रकार शंभु नाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पुस्तक की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में ऐसी पुस्तकों की आवश्यकता और बढ़ गई है, जो पाठकों को सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करें।

संकलक त्रिलोकीनाथ गुप्ता ने बताया कि पुस्तक में विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायी हस्तियों के जीवन से जुड़े प्रसंगों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यप्रेमियों और बुद्धिजीवियों ने पुस्तक के प्रकाशन को एक सार्थक पहल बताया। समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।