झारखंड में अब भी 1030 लोगों के सर पर कोरोना का साया

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना के वर्तमान में 1030 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 98,23,984 सैम्पल की जांच की गई है।

राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.22 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सक्रिय मामलों में से 751 (72.91 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 279 (27.09 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। राज्य में पाॅजिटिविटि दर 0.20 प्रतिशत पायी गयी।

राज्य में अब तक कुल 3,45,340 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,111 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक वैक्सीन की 1,14,611 डोज लगाई गयी है। जिसमें से 98,214 लोगों को पहली डोज एवं 16,397 लोगों को दूसरी डोज दी गई। कुल 1,13,823 डोज 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को लगाई गयी।

अबतक कुल 56,49,885 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 10,29,835 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

राज्य में 18 वर्ष आयु वर्ग के 50,82,631 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। 18 वर्ष आयु वर्ग के 6,58,531 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविशील्ड की 1,83,842 और कोवैक्सीन की कुल 81,967 वैक्सीन उपलब्ध है।

राज्य में कुल 1,15,630 होम आइसोलेशन किट (मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट) कोविड-19 पाॅजिटिव लोगों को अबतक उपलब्ध कराया गया है। जबकि 37 होम आइसोलेशन किट उपलब्ध करायी गई है।

Share This Article