रांची में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव की अबतक नही हुई शिनाख्त

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची में आठ जुलाई को एक युवती से दुष्कर्म (Rape) के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

युवती की पहचान मिटाने के लिए शव को भी जला दिया गया। रांची पुलिस (Ranchi Police) अब तक युवती की पहचान भी नहीं कर सकी है।

रांची पुलिस (Ranchi Police) को सूचना मिली थी कि एक अर्धनिर्मित मकान से दुर्गंध आ रही है। इसके बाद पुलिस की छानबीन में पता चला कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।

पहचान मिटाने के लिए शव को जला दिया गया। घटनास्थल से पुलिस को पेट्रोल और शराब (Petrol and Liquor) की बोतल समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले थे। इस घटना को रांची पुलिस आज तक नहीं सुलझा पाई है।

 जल्द ही इस मामले की खुलासा कर लेगी पुलिस

रांची पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए कॉल डम्प और टेक्निकल सेल (Call Dump and Technical Cell) की भी मदद ली थी। इसके बावजूद पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच सकी है।

नरकोपी थानेदार ने बताया कि यह मामला ब्लाइंड (B) केस जैसा है और ऐसे मामले की खुलासा होने में थोड़ा वक्त लगता है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस मामले की खुलासा कर लेगी।

Share This Article