रांची के महाकालेश्वर मंदिर में दान पेटी तोड़कर चोरी

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नगदगोंदा थाना क्षेत्र स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर (Mahakaleshwar Shiva Temple) में अज्ञात चोरों ने दान पेटी तोड़कर 40 हजार नकदी, नाग देवता की प्रतिमा सहित कई कीमती सामान चोरी कर ली।

सोमवारी होने की वजह से दिन में महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। मंदिर में रात के 12:00 बजे तक पूजा-पाठ किया गया।

पुजारी ने पुलिस को सूचना दी

इसके बाद मंदिर (Temple) के पुजारी मंदिर का कपाट बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह पुजारी पहुंचे तो मंदिर के गेट का ताला टूटा देखा। साथ ही दान पेटी भी टूटा पाया और चांदी की नाग देवता की प्रतिमा भी गायब मिली।

घटना की सूचना पुजारी ने पुलिस को दी। पुलिस मंदिर के आसपास लगे CCTV Footage को भी खंगाला रही है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

पुलिस ने बताया कि मंदिर के पुजारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज () कर ली गई है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Share This Article