रांची में DSP के वाहन को पीछे आई तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक व DSP घायल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में तेज रफ्तार कार चलाने वाले बेलगाम हो गए हैं। खासकर युवा वर्ग (Youth Group) इसमें ज्यादा पाए जा रहे हैं। कई बार तो शराब के नशे में कार चलाकर हादसों को अंजाम दिया जा रहा है।

ऐसी ही एक घटना शनिवार रात रांची की सड़क पर हुई है। हैरानी की बात है कि इस घटना का शिकार इस बार डीएसपी हेड क्वार्टर वन हुए हैं।

बताया जा रहा है कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगरे पास DSP नीरज कुमार (Neeraj kumar) अपराध  नियंत्रण जांच अभियान पर निकाले हुए थे।

पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया

इसी बीच उनके वाहन को पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

तेल की टंकी भी फट गई। DSP  को भी पीठ में चोट आई है। डीएसपी की गाड़ी को Kia Seltos (JH01EC4015) ने पीछे से टक्कर मारी।

पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। कार में एक युवती भी सवार थी, जिसे पुलिस ने सुरक्षित उनके घर तक पहुंचा दिया।

Share This Article