… और इस तरह इस शख्स ने अपनी सास के खाते से निकाल लिए लाखों रुपए, फिर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Fraud with Mother-in Law: एक सास ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में FIR दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार, रूमी दुबे ने पति प्रियरंजन दुबे के खिलाफ जगन्नाथपुर (Jagannathpur) थाने में 9 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह हटिया (Hatiya) की घटना है।

आरोप लगाया गया है कि प्रिया रंजन दुबे ने फर्जी साइन (Fake Sign) कर अपनी सास के खाते से लाखों रुपए निकाल लिए। उसने अपने मायके की कार भी बेच डाली।

दहेज प्रताड़ना का भी आरोप

रूमी दुबे ने थाने को दिए गए आवेदन में कहा है कि प्रियरंजन से उनका विवाह 2020 में हुआ था।

शादी से पहले दहेज (Dowry) के रूप में दस लाख नगदी के अलावा सोने व चांदी के जेवरात (Jewelers) लिया था।

शादी के बाद कुछ दिन तक उनके पति का बर्ताव ठीक रहा था। बाद में दहेज के लिए वह उसे प्रताड़ित करने लगा।

इसी बीच उनकी बहन ने बोकारो में एक फ्लैट बुक कराया, जिसे उसने रद्द करा दिया।

इसी क्रम में प्रियरंजन ने उनकी मां का फर्जी साइन कर उनके खाते से 12.50 लाख रुपए निकाल लिया। आरोपी ने उनके मायके की कार को भी बेचकर उसका पैसा रख लिया।

किसी भी बात का विरोध करने पर आरोपी मारपीट किया करता था।

हाल के दिनों ने आरोपी ने उनकी पुत्री को भी प्ले स्कूल से निकलवाने की धमकी दी। इसके बाद वह थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराई।

Share This Article