Homeझारखंडदुष्कर्म और हत्या मामले में दो को आजीवन कारावास की सजा

दुष्कर्म और हत्या मामले में दो को आजीवन कारावास की सजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rape and Murder Cases: रांची अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार की अदालत ने सोमवार को दुष्कर्म और हत्या मामले (Rape and Murder Cases) में दोषी Hemant Singh Munda और Dhan Singh Munda को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 60 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

जुर्माना अदा नहीं देने पर दोनों को चार साल अलग से साधारण कारावास की सजा काटनी होगी। दोनों आरोपितों को कोर्ट ने गत शनिवार को दोषी ठहराया था।

धनसिंह मुंडा घटना के बाद से ही 01 अगस्त, 2019 से लगातार जेल में है। घटना को लेकर तमाड़ थाना में 31 जुलाई, 2019 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

रास्ते में हो गई थी मौत

मामले में छह गवाहों की गवाही दर्ज की गई थी। दोनों पर 18 फरवरी, 2020 को आरोप तय किया गया था। बाद में कोरोना महामारी के कारण दो साल सुनवाई प्रभावित रही। इन दोनों पर 29 जुलाई, 2019 को 61 वर्ष की वृद्ध महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोप है।

मामला तमाड़ थाना क्षेत्र के विजयगिरी सूरंकी डैम (Suranki Dam) के पास की है। डैम के पास ही दोनों आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई थी।

वृद्ध महिला की पुत्री डैम की ओर खोजने निकली थी तो वह पाई कि वह जख्मी हालत में कराह रही है। इसी समय वृद्ध महिला ने दोनों आरोपितों का नाम पुत्री को बताया था।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...