अब इंतजार की घड़ी खत्म, चार-पांच दिनों में हो जाएगा कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kantatoli Flyover: झारखंड की राजधानी रांची में लंबे समय से कांटाटोली फ्लाईओवर (Kantatoli Flyover) बन रहा है। अब इसके पूरा होने के इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है।

पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बताया कि चार से पांच दिनों में इस Flyover का उद्घाटन हो जाएगा।

30 सितंबर तक कार्य पूरा करने का निर्देश

ऐसा समझा जा रहा है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में CM हेमंत सोरेन Kantatoli Flyover का शुभारंभ कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश के बाद पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कांटाटोली फ्लाईओवर को 30 सितंबर तक कार्य पूरा करने का निर्देश निर्माण में लगे लोगों को दिया है। इस Flyover के शुरू होने के बाद लगातार लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।

Share This Article