BJP नेता राजनीतिक षडयंत्र रच रहे हैं: दीपिका सिंह

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) में कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय (Congress MLA Deepika Pandey ) ने कहा कि केंद्र और राज्य के BJP नेता राजनीतिक षडयंत्र कर रहे हैं।

हमलोग शर्मिंदा हैं कि Jharkhand में जितनी बच्चियों के साथ अन्याय हुआ BJP का कोई नेता उन्हें देखने नहीं गया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भर्ती चतरा की बेटी को क्या दिल्ली में हमेशा रहने वाले MP निशिकांत दुबे उनसे मिलने गए।

मुझे अपनी सरकार पर पूरा भरोसा है: दीपिका

इस पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वो सभी से मिलने गए थे, तो मजाकिया अंदाज में दीपिका ने कहा कि माफ कीजिएगा सदन ने अभी तक बाबूलाल को BJP के नेता का दर्जा नहीं दिया है, वो सवाल BJP के MLA से सवाल कर रही थीं।

दीपिका पांडेय (Deepika Pandey) ने कहा कि महिलाओं के मुद्दे को राजनीतिक बनाना गलत है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को प्रशासनिक तरीके से सुलझाना होगा, जो भी ऐसा अपराध करता है, उसे सजा मिले। मुझे अपनी सरकार पर पूरा भरोसा है।

Share This Article