रांची में अचानक हुए वज्रपात से ‘अर्जुन मुंडा’ की मौत, सरकार से मुआवजा की मांग

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र के पलांडू गांव में सोमवार को अचानक तेज बारिश के बाद हुए वज्रपात (Thunderclap) में एक युवक की Death हो गयी।

जानकारी के अनुसार गांव के कर्मा मुंडा (Karma Munda) का पुत्र अर्जुन मुंडा ( Arjun Munda) खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक हुए व्रजपात से उसकी मौत हो गयी।

कई लोग शोक व्यक्त करते हुए सरकार से मुआवजा की मांग की

जानकारी मिलते ही परिवार के लोग शव (Dead Body)  को घर ले आये। घटना की जानकारी मिलते ही नगड़ी जिप सदस्य पूनम देवी, समाजसेवी बजरंग महतो ,प्रमुख मधु कच्छप, साहेर मुखिया परदेशिया उरांव, उप मुखिया गूडडू उरांव सहित कई लोग शोक व्यक्त करते हुए सरकार से मुआवजा की मांग की है।

थाना प्रभारी Vinod Kumar Ram ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article