रांची में PLFI का एक उग्रवादी गौतम यादव उर्फ गोल्डन गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस (McCluskeyganj Police Station) ने एक PLFI उग्रवादी गौतम यादव उर्फ गोल्डन यादव को गिरफ्तार (Arreste) किया है।

वह मैक्लुस्कीगंज के बहेराटाड़ रामनगर का रहने वाला था। इसके पास से एक पल्सर बाइक और तीन हजार रुपये बरामद किये गये है।

राणा जंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक Team का गठन किया गया

ग्रामीण SP नौशाद आलम ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) में बताया कि बीते 21 अगस्त को मोबाइल दुकानदार (Mobile Shop) के संचालक अजय केशरी ने थाने में FIR दर्ज करायी थी कि एक पल्सर बाइक (Pulsar Bike) से दो अपराधी दुकानदार पहुंचे और जान मारने की धमकी देते हुए धक्का मुक्की की। इसके बाद दुकान के गल्ले से तीन हजार रुपये निकाल लिये।

SP ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक Team का गठन किया गया।

टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में गौतम यादव को गिरफ्तार किया। SP ने बताया कि गौतम यादव PLFI का सक्रिय सदस्य है।

यह पूर्व में कई मामलों में Jail जा चुका है। मामले में फरार अपराधी के गिरफ्तारी (Arrest) के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article