धुर्वा डैम में नहाने के दौरान डूबने से छात्र की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: धुर्वा डैम (Dhurva Dam) में नहाने के दौरान शुक्रवार को एक छात्र की मौत (Death) हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और NDRF टीम का बुलाया।

टीम ने घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए Rims भेज दिया गया।

छात्र की शिनाख्त Pandera निवासी गणेश कुमार राय के पुत्र कुमार सानू (16) के रूप में हुई है। वह डीएवी स्कूल, हेहल का दसवीं कक्षा का छात्र था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया

मिली जानकारी के अनुसार सानू शुक्रवार को अपने चार-पांच दोस्तों के साथ धुर्वा डैम नहाने गया था। इसी दौरान Sanu गहरे पानी में चला गया और वह बाहर नहीं निकल पाया।

इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने वहां के स्थानीय लोगों को इसकी म सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी।

थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि शव को Post mortem के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

Share This Article