Homeझारखंडकांग्रेस कितनी भी कोशिश कर ले, दोबारा खोया हुआ रुतबा हासिल नहीं...

कांग्रेस कितनी भी कोशिश कर ले, दोबारा खोया हुआ रुतबा हासिल नहीं कर सकती: सैयद जफर इस्लाम

Published on

spot_img

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता ने नकार दिया है।

वह कितनी भी कोशिश कर ले, दोबारा खोया हुआ रुतबा हासिल नहीं कर सकती।

सैयद जफर शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता की कोशिशों को सत्ता पाने की छटपटाहट है।

इसलिए सोनिया गांधी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की हैं। हम सदन में इतनी तैयारी करके जाते हैं।

देश की जनता से जुड़ी बातों को उठाना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देती। इस बार तो जो नजारा संसद में देखा गया, वैसा कभी नहीं देखा गया।

लोग सीटी बजा रहे थे, डांस कर रहे थे, रिपोर्टर टेबल पर चढ़ रहे थे और मारने की धमकी भी दे रहे थे।

उन्होंने सदन के भीतर पैदा हुए इस तरह के हालातों के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस, टीएमसी और सपा को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि ये ऐसे दल हैं, जिन्हें राष्ट्रहित से कोई मतलब नहीं। उन्होंने कहा कि इनकी मंशा सिर्फ एक है, मोदी हटाओ, सत्ता में वापस आओ।

यही कांग्रेस का एजेंडा है। विपक्षी एकता दरअसल सत्ता में आने कोशिश है। जफर ने हेमंत सरकार को भी घेरा।

उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां 35 प्रतिशत वैक्सीन की डोज बर्बाद हुई है।

प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...