झारखंड में अब 30 अप्रैल तक होगी धान की खरीद

इसमें कुल न्यूनतम समर्थन मूल्य का 50 प्रतिशत पहली किस्त की राशि है, जो 340.31 करोड़ रुपए का है। दूसरे किस्त की राशि 170.06 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ है। इसके अतिरिक्त 13.91 करोड़ रुपए दूसरे किस्त के बोनस का है।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Now paddy will be purchased in Jharkhand till 30th April : झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2025-2026 में हो रही धान की खरीद की समय सीमा 15 दिन बढ़ा दी गई है। राज्य में धान खरीद की तिथि 15 अप्रैल थी, जो बढ़ाकर 30 अप्रैल की गई है। विभागीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात आठ बजे तक राज्य के सभी 24 जिलों में 34.07 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई है, जो लक्ष्य 60 लाख क्विंटल का 56.77 प्रतिशत है। विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल में धान खरीद के कुल 2,47,836 किसान पंजीकृत हैं।

धान खरीद में इन किसानों को राज्य सरकार द्वारा अभी तक 524.29 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

इसमें कुल न्यूनतम समर्थन मूल्य का 50 प्रतिशत पहली किस्त की राशि है, जो 340.31 करोड़ रुपए का है। दूसरे किस्त की राशि 170.06 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ है। इसके अतिरिक्त 13.91 करोड़ रुपए दूसरे किस्त के बोनस का है।

Share This Article