कल्पना सोरेन को लेकर चर्चाओं पर रायरंगपुर में खुशी का माहौल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ओडिशा/रांची: ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर अनुमंडल के लोग इस बात से खुश हैं कि द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के राष्ट्रपति बनने के करीब एक महीने बाद इस धरती की एक और बेटी राष्ट्रीय समाचारों की सुर्खियां में हैं।

लोग इस बात से खुश हैं कि Jharkhand के CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उनके खिलाफ खनन पट्टा के मामले में बर्खास्त होने की स्थिति में अपने पति की जगह ले सकती हैं। कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) बहलदा प्रखंड के तेंताला गांव की रहने वाली हैं।

कल्पना को CM बनाए जाने की चर्चा

कल्पना सोरेन के पिता अम्पा मुर्मू ने कहा, ‘‘मैं खुश भी हूं और दुखी भी। मैं दुखी हूं क्योंकि मेरे दामाद हेमंत सोरेन (Hemant Soren) राजनीतिक उथल-पुथल का सामना कर रहे हैं। मैं खुश भी हूं कि मेरी बेटी कल्पना को CM बनाए जाने की चर्चा हो रही है।’’

अम्पा मुर्मू (Ampa Murmu) ने कहा, ‘‘हम ऐसी स्थिति में हैं जहां सिक्के के दोनों पहलू हमारे पक्ष में हैं। कुछ भी हो, जीत हमारी है।’’

Share This Article