झारखंड : जिला परिवहन के पदाधिकारियों का तबादला

News Alert

रांची: राज्य सरकार ने जिला परिवहन पदाधिकारियों का Transfer कर दिया है। इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार को परिवहन विभाग ने जारी कर दी है।

इनका हुआ तबादला

जिला परिवहन पदाधिकारी,(District Transport Officer)  पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा रहे कृष्ण कन्हैया राजहंस को अगले आदेश तक जिला परिवहन पदाधिकारी, गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा रहे मनीष कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला परिवहन पदाधिकारी, लोहरदगा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Palamu के जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन को उनके कार्यों के अतिरिक्त जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा का प्रभार दिया गया।

Gumla के जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सिंह बिरुवा को अपने कार्यों के अतिरिक्त जिला परिवहन पदाधिकारी, खूटी का प्रभार दिया गया है।

सिमडेगा के जिला परिवहन पदाधिकारी (District Transport Officer) ओम प्रकाश यादव को जिला परिवहन पदाधिकारी, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा का प्रभार दिया गया है।

x