रांची : कचरे के ढेर में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Body of a newborn found in a garbage heap: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से आज सोमवार की सुबह कचरे के ढेर से एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार नवजात का शव प्लास्टिक लिपटा कचरे के ढेर में पड़ा हुआ था।

जब स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। नवजात का शव कहां से आया और किसने फेंका, पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में जुटी है। मासूम बच्चे के शरीर पर गहरे जख्म के निशान भी मिले हैं।

आशंका जतायी जा रही है कि बच्चे की मौत होने के बाद उसे कचरे ढेर में किसी ने फेंक दिया।

Share This Article