Latest Newsझारखंडझारखंड में मिले दो और ब्लैक फंगस मरीज, जानें रिम्स में कितने...

झारखंड में मिले दो और ब्लैक फंगस मरीज, जानें रिम्स में कितने मरीज़ का चल रहा इलाज

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कोरोना महामारी के बीच झारखंड में ब्लैक फंगस ने भी दस्तक दे दी है। राज्य में ब्लैक फंगस से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं गुरुवार को रिम्स अस्पताल में दो और मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं।

उनका इलाज रिम्स में चल रहा है। रिम्स में ब्लैक फंगस के कुल 11 मरीज भर्ती हैं।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 हजार, 528 मरीज स्वस्थ हुए

झारखंड में कोरोना लगातार कमजोर हो रहा है। पिछले सात दिनों से प्रतिदिन जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 हजार, 528 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दूसरी ओर 1हजार, 894 नए केस ही  मिले हैं।

वैसे राज्य में कोरोना से 53 मरीजों की मौत हो गई है।

मृतकों में रांची से 14, बोकारो से 11, देवघर से पांच, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से छह, गढ़वा से चार, गोड्डा से एक, गुमला से दो, हजारीबाग से पांच, पलामू से दो, रामगढ़ से एक और सरायकेला से दो मरीज शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 251,बोकारो से 139,चतरा से18,देवघर से 75 और धनबाद से109 मरीज मिले हैं।

इसी तरह  दुमका से चार,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 241,गढ़वा से48, गिरिडीह से 64,गोड्डा से 20 और गुमला से 56 नए मरीजों की पहचान हुई है।

हजारीबाग में 102 ,जामताड़ा में 22, खूंटी 50,कोडरमा  97,लातेहार 63 और लोहरदगा में39 नए मरीज मिले हैं।

प्रदेश के पाकुड़ जिले से 11, पलामू से 66,रामगढ़ से 84,साहेबगंज से 24,सरायकेला से46, सिमडेगा से 82और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 183 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या अब 3 लाख, 22 हजार, 828 हो गया हैं। इनमें 28 हजार, 841सक्रिय केस हैं।

राज्य में कुल 2 लाख, 89 हजार, 333 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 4 हजार, 654मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 89.62प्रतिशत है। 

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 251 नए केस मिले हैं, जबकि 14 लोगों की मौत हुई है।

कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हजार, 744 है। इस दौरान रांची में 1 हजार, 200 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं।

अब तक कुल 82 हजार, 636 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 75 हजार, 437 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

spot_img

Latest articles

रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson...

मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में भीड़, ASP अनुज चौधरी की मौजूदगी रही चर्चा में

Crowd at Gorakhnath Temple on Makar Sankranti: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर...

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, PM मोदी बोले—युवाओं को मिला खुला आसमान

10 Years of Startup India : स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने...

ईरान-अमेरिका तनाव, ट्रंप ने टाला हमला, धमकी वाले फुटेज से फिर बढ़ी चिंता

Iran-US tensions: खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने फिलहाल Iran पर सैन्य...

खबरें और भी हैं...

रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson...

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, PM मोदी बोले—युवाओं को मिला खुला आसमान

10 Years of Startup India : स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने...