अमन कुमार बने खूंटी के नए एसपी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य सरकार ने मंगलवार देर शाम नौ जिलों के एसपी को बदल दिया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार अमन कुमार को खूंटी का नया एसपी बनाया गया है।

वहीं खूंटी के एसपी रहे आशुतोष शेखर को चाईबासा भेजा गया है। जैप-6 के कमांडेंट अंशुमन कुमार रांची के नए सिटी एसपी बनाए गए हैं।

वहीं रांची के सिटी एसपी रहे सौरभ कुमार को सिमडेगा का एसपी बनाया गया है। धनबाद के सिटी एसपी आर रामकुमार को लोहरदगा का नया एसपी बनाया गया है।

Share This Article