चैती छठ : व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची सहित पूरे राज्य में चैती छठ मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। बुधवार को खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया।

गुरुवार को शाम का अर्घ्य और शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व संपन्न हो जायेगा।

हिन्दू पंचांग के अनुसार साल में दो बार छठ का महापर्व मनाया जाता है। एक कार्तिक मास में पड़ने वाली और दूसरी चैत्र मास में।

चैती छठ पूजा के नियम और पूजा विधि भी कार्तिक मास में पड़ने वाली छठ के जैसी ही होती है।

Share This Article