रांची में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा के तीसरे दिन गुरुवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की गयी।

इसके पहले बुधवार की शाम व्रतियों ने खरना पूजा और उसका प्रसाद ग्रहण करने के साथ निर्जला उपवास व्रत की शुरुआत की थी।

शाम को डैम, पोखर आदि जगहों पर छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जायेगा।

Share This Article