राज्यपाल रमेश बैश UPA के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दिया

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यपाल रमेश बैश (Ramesh Bash) ने UPA  के प्रतिनिधिमंडल को चार बजे मिलने का समय दिया है। जानकारी के अनुसार राज्य में कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि चार बजे ही कैबिनेट की बैठक (Meeting) भी होने वाली है। इसी कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के सभी मंत्री वापस रांची आए हैं।

UPA गठबंधन के जितने भी सांसद हैं वह भी जाएंगे राज्यपाल से मिलने

बताया जा रहा है कि राज्यपाल से मिलने के लिए UPA गठबंधन के जितने भी सांसद हैं वह भी जाएंगे। इनमें लोकसभा और राज्यसभा के भी सांसद शामिल होंगे।

राज्यपाल से मिलने के लिए शिबू सोरेन, महुआ मांझी, विजय हांसदा और भी कुछ लोग जा सकते हैं। UPAप्रतिनिधिमंडल ने आज ही Governor Ramesh Bais से मुलाकात का समय मांगा था।

Share This Article