Latest Newsझारखंडझारखंड हाई कोर्ट ने छठवीं JPSC मामले की याचिका की खारिज

झारखंड हाई कोर्ट ने छठवीं JPSC मामले की याचिका की खारिज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रविरंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच ने बुधवार को छठवीं जेपीएससी मामले में दायर याचिका खारिज कर दी है।

हाई कोर्ट ने यह फैसला राहुल कुमार वाद की सुनवाई करते हुए सुनाया है। इस याचिका में प्रारंभिक परीक्षा के बाद सरकार के संकल्प को चुनौती दी गई है। अब सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले को याचिकाकर्ता चुनौती दी जाएगी।

दरअसल, प्रार्थी राहुल कुमार और अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर 19 अप्रैल, 2017 को राज्य सरकार की नियमावली के कारण पास हुए अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर चुनौती देते हुए सरकार के इस संकल्प को रद्द करने की मांग की।

झारखंड हाई कोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता शुभाशिष रसिक सोरेन और जेपीएससी के अधिवक्ता संजोय पिपरवाल एवं प्रिंस कुमार ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। इसके आधार पर ही हाई कोर्ट ने प्रार्थी की याचिका को खारिज कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में दी जाएगी चुनौती

छठवीं जेपीएससी मामले को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि अब राहुल कुमार वाद के मामले में हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

अभ्यर्थी अनिल पन्ना ने बताया कि छठवीं जेपीएससी मामले में राहुल कुमार वाद सबसे पुराना केस है, जिसमें विज्ञापन के नियमावली के खिलाफ अतिरिक्त रिजल्ट को चुनौती दिया गया था, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया।

अभ्यर्थी राज कुमार मिंज ने कहा कि हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अब इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में बहुत जल्द चुनौती दी जायेगी।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...