राज्यपाल रमेश बैस से मिलीं JMM विधायक सीता सोरेन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से जामा विधायक सीता सोरेन ने शुक्रवार को राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की।

उन्होंने राज्यपाल से मिलकर राज्य में हो रही जमीन लूट से अवगत कराया। साथ ही उनसे इस दिशा में पहल करने की मांग की।

राज्यपाल से मिलने के बाद राजभवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीता सोरेन ने कहा झाऱखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उन्होंने कई बार जमीन की चल रही लूट को लेकर सरकार से सवाल पूछा।

इसे लेकर कई बार सरकार को उन्होंने इस बारे में जानकारी दी लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी। इसी को लेकर उन्होंने आज राज्यपाल से मुलाकात की है। साथ ही उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी है।

सोरेन ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बने 21 साल हो गये हैं लेकिन अब तक यहां के मूल वासियों को उनका हक नहीं मिला है। उन्होंने राज्य में जल, जंगल जमीन की हो रही लूट से राज्यपाल को अवगत कराया है।

वन भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और झारखंड आंदोलनकारी स्व. दुर्गा सोरेन के सपने चूर हो रहे हैं। उन्होंने जिन मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ी वो गौण हो गये हैं।

रांची से लेकर बहरागोड़ा तक माफियाओं ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। राज्य में भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

 वन भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि वह गुरुजी और स्व. दुर्गा सोरेन के नक्शे कदम पर चल कर जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता निराश है, हम भी निराश हैं।

इस अवसर पर सीता सोरेन के साथ उनकी बेटी जयश्री सोरेन भी उपस्थित थीं।

Share This Article