प्रभु श्री राम हम सभी के दिलों में रहते हैं: सुबोधकांत सहाय

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने राम नवमी के अवसर पर देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

प्रभु श्रीराम में अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्होंने आज चैत्र नवरात्रि के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपनी बात रखी है।

उन्होंने कहा है कि,” दो गुप्त नवरात्रियों के अलावा चैत्र व शारदीय नवरात्रि पूरे माहौल से मनाई जाती है।

इन दोनों नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा का विधान है। लेकिन दोनों ही नवरात्रि की नवमी और दशमी तिथि का संबंध भगवान राम से है।

नवरात्रि का संबंध राम की रावण पर विजय से है

देखा जाय तो चैत्र माह हिंदी कैलेंडर के अनुसार साल का पहला महीना होता है, इसी महीने भगवान राम का जन्म हुआ था।

इसके अलावा, ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने रावण का वध शारदीय नवरात्रि की दशमी को किया था। इस तरह से चैत्र नवरात्रि का संबंध रामजन्म से और शारदीय नवरात्रि का संबंध राम की रावण पर विजय से है”।

उन्होंने आगे कहा, कि हम आज जानते हैं दोनों नवरात्रि का संबंध राम से कैसे और इनमें राम की स्तुति कौन-सी करें।

Share This Article