त्रिकूट रोपवे हादसे में पन्नालाल ने निभाई थी अहम भूमिका, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद त्रिकुट रोपवे हादसे में लोगों की जान बचाने वाले देवघर स्थित बलडीहा निवासी पन्नालाल के घर शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री को सूचित करते हुए देवघर जिला उपायुक्त ने बताया कि पन्नालाल को आवश्यक सभी योजनाओं से जोड़ने का संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है।

उनका परिवार खुले में शौच के लिए विवश है

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि देवघर रोपवे हादसे में 22 लोगों की जान बचाने वाले पन्नालाल के घर में शौचालय तक नहीं है।

उनका परिवार खुले में शौच के लिए विवश है। वे सरकार की अधिकतर योजनाओं से वंचित हैं। उक्त मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने देवघर जिला उपायुक्त को मामले की जांच कर पन्नालाल को जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करने का आदेश दिया था।

Share This Article