गैंग्स ऑफ वासेपुर को भी मात दे रहा पूजा सिंघल का खुलासा: निशिकांत दुबे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि पूजा सिंघल (Pooja Singhal) ने इडी (ED) के अधिकारियों के सामने राज्य सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों का जो खुलासा किया है वह गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of wasseypur) को भी मात दे रहा है।

आगे देखिये होता है क्या

यह गिरोह दलालों के साथ मिलकर राज्य को खोखला कर रहा है।

दुबे ने लिखा है कि गिरोह के एक-एक अधिकारी के पास 500 से 2000 करोड़ की संपत्ति है।

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि जेएमएम (JMM) का कुनबा भी जल्द रिमांड पर होगा। फिर उन्होंने कहा कि सस्पेंड करने से मुखिया की कुर्सी नहीं बचने वाली, आगे देखिये होता है क्या

Share This Article