पूजा सिंघल का फिर बढ़ा ब्लड प्रेशर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल (Pooja Singhal) का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है।

पूजा सिंघल के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए गुरुवार को सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उनका स्वास्थ्य जांच किया।

जांच के बाद सदर अस्पताल के डॉ मयूख ने कहा कि पूजा सिंघल की बीपी बढ़ी हुई है। उन्हें योगा और मेडिटेशन करने की सलाह दी गई है।

डॉ मयूख ने कहा कि बढ़ते ब्लड प्रेशर को देखते हुए उन्हें दवा भी दी जा रही है। डॉक्टर ने कहा कि पूर्व में जो दवा पूजा सिंघल ले रही थी वही दवा उन्हें खाने की सलाह दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पूजा सिंघल बेहद तनाव में है

उन्होंने कहा कि पूजा सिंघल को थायराइड और हृदय संबंधी समस्या भी है। ऐसे में कार्डियोलॉजी के डॉक्टर भी उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि पूजा सिंघल बेहद तनाव में है। इस वजह से उनका बीपी कंट्रोल नहीं हो पा रहा है और उनके बीपी में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। बुधवार शाम भी उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आने लगा।

Share This Article