रांची युवती ने की खुदकुशी, पेट्रोल पंप में करती थी काम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के पुंदाग में एक युवती के फंदे से झूल कर खुदकुशी करने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है।

युवती का नाम डिंपल कुमारी है। वह पुंदाग में रहती थी। जबकि मूल रूप से बोकारो के नावाडीह की रहने वाली थी। युवती रांची में रह कर मोती पेट्रोल पंप में काम करती थी। साथ ही एक कॉलेज में पढ़ाई भी करती थी।

जानकारी के अनुसार डिंपल पुंदाग में अपने चाचा और एक रिश्तेदार बहन के साथ रहती थी। इस दौरान डिंपल घर का दरवाजा बंद कर फंदे से झूल गई।

वापस जब चाचा और बहन लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखने पर वह फंदे से लटकती मिली।

अबतक आत्महत्या के कारण सामने नहीं आया हैं

इसकी सूचना पुंदाग ओपी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और एस्बेस्टस को हटाकर लोग कमरे में गए। इसके बाद घर के कमरे का दरवाजा अंदर से खोला गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंपा जाएगा। पुलिस युवती के आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

अबतक आत्महत्या के कारण सामने नहीं आया हैं। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया है। पुलिस आशंका जता रही है कि प्रेम प्रसंग की वजह से युवती ने आत्महत्या कर ली है।

Share This Article