राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 7 जून को आएंगे पलामू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) सात जून को झारखंड दौरे पर आएंगे।

सात जून को वह राज्य के पलामू जिले में जाएंगे। प्रदेश राजद के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव (Sanjay Singh Yadav) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कार्यक्रम सड़क मार्ग से था

उन्होंने बताया कि सात जून को लालू प्रसाद यादव पलामू हेलीकाप्टर (Helicopter) से आयेंगे। पूर्व में आने का कार्यक्रम सड़क मार्ग से था। इसमें आंशिक परिवर्तन किया गया है।

उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव सात जून को रात विश्राम पलामू में करेंगे। आठ जून को वह न्यायलय (Court) में उपस्थित होने के बाद पटना के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This Article