Maharashtra State Reserve Force में कांस्टेबल की निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
महाराष्ट्र पुलिस ने अनेक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के जरिए आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल के 105 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Maharashtra Police Bharti : महाराष्ट्र पुलिस ने अनेक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के जरिए आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल के 105 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसके लिए आवेदन ऑफलाइन जमा कराने होंगे। 5 जून 2022 तक दिए गए पते पर अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार महाराष्ट्र स्टेट रिजर्व फोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट maharashtrasrpf.gov.in/ पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता
स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स में आर्म्ड कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स में आर्म्ड कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतमद आयु सीमा में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़े: बिहार के समाज कल्याण विभाग में Counselor के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन