मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमइसीएल) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 122 पदों को भरा जायेगा. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कुल पदों की संख्या
एमइसीएल की इस भर्ती में कुल 122 पद शामिल हैं. इनमें मेकेनिक-कम-ऑपरेटर (ड्रिलिंग) के 30, सर्वे टेक्नीशियन के 12, सैंपलिंग टेक्नीशियन के 7, मटेरियल असिस्टेंट के 16, अकाउंट्स असिस्टेंट के 10 और ड्रिलिंग टेक्नीशियन के 12 पद शामिल हैं. अन्य पदों और उनकी संख्या की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देखी जा सकती है.
शैक्षणिक योग्यता
मेकेनिक-कम-ऑपरेटर (ड्रिलिंग) पद के लिए अर्थ मूविंग मशीनरी मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक या फिटर ट्रेड में आइटीआइ करनेवाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा मेकेनिकल, ऑटोमोबाइल या ड्रिलिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करनेवाले उम्मीदवार भी पात्र हैं.
सर्वे टेक्नीशियन के लिए योग्यता
सर्वे टेक्नीशियन पद के लिए उम्मीदवार के पास सर्वे ट्रेड में आइटीआइ या संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए. अन्य पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में उपलब्ध है.
आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गयी है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जायेगी.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन आवेदन की स्क्रीनिंग, लिखित प्रतियोगी परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और कौशल परीक्षा या ट्रेड परीक्षा के आधार पर किया जायेगा. चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी.
11 अक्तूबर तक करें आवेदन
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एमइसीएल की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर निर्धारित की गयी है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पदवार योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों की जांच जरूर कर लें.
आधिकारिक अधिसूचना
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और पदवार योग्यता के लिए उम्मीदवार एमइसीएल की आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं.


