भाजपा शासनकाल में रहे मंत्रियों की संपत्ति की CBI जांच हो: बंधु तिर्की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) ने भाजपा शासनकाल में रहे मंत्रियों के संपत्ति की जांच CBI से कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) इसके लिए अनुशंसा करें। तिर्की गुरुवार को मोरहाबादी स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

भाजपा के शासनकाल में खूंटी, चतरा, पलामू जिले में मनरेगा घोटाला

उन्होंने कहा कि झारखंड में सबसे लंबे समय तक भाजपा का शासन रहा है। भाजपा के शासनकाल में खूंटी, चतरा, पलामू जिले में मनरेगा घोटाला हुआ है।

भाजपा के ही शासन काल में मैनहर्ट मामला, टी-शर्ट, टॉफी घोटाला (Manhart case, T-shirt, Toffee scam) सहित अन्य हुए हैं।

उन्होंने वर्तमान सरकार से मांग की कि भाजपा शासन काल के समय जितने भी मंत्री और पदाधिकारी थे, उनकी भी संपत्ति की जांच सीबीआई से की जानी चाहिए।

Share This Article