Latest Newsझारखंडटॉफी-टी शर्ट घोटाले के अभियुक्त को सपने में जेल गेट दिख रहा:...

टॉफी-टी शर्ट घोटाले के अभियुक्त को सपने में जेल गेट दिख रहा: सरयू राय

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: विधायक सरयू राय (Saryu Rai) ने शनिवार को ट्विट कर टॉफी और टी-शर्ट घोटाले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर हमला किया है।

उन्होंने रघुवर दास का नाम लिए बिना कहा है कि टॉफी-टी शर्ट घोटाले के अभियुक्त को सपने में जेल गेट दिख रहा है।

सरयू ने ट्विट किया कि पशुपालन घोटाला में हरियाणा से रांची स्कूटर और टेम्पो पर गाय और सांढ आये थे, जिसका उन्होंने खुलासा किया था।

मामले में कई लोग सजा भुगत रहे हैं। टॉफी और टी-शर्ट घोटाले में लुधियाना से रांची टेम्पो पर पांच करोड़ की टी-शर्ट आयी है। अभियुक्त को सपने में जेल गेट दिख रहा है।

2016 में उसने न टॉफी खरीदा और न बेचा था

सरयू राय ने कहा कि 2016 में 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर टी-शर्ट पहनकर राज्य के स्कूली विद्यार्थियों को प्रभात फेरी करनी थी।

लुधियाना से टेम्पो पर टी-शर्ट की खेप 16 और 17 नवंबर को चली लेकिन भाईयों ने 12, 13 और 14 नवंबर को ही रांची में टी-शर्ट प्राप्त कर पूरे राज्य में वितरण दिखा दिया और बिल का भुगतान कर दिया।

इस व्यवसायी ने टॉफी का पैकेट राज्य के स्कूलों में पहुंचा दिखाकर भुगतान ले लिया। उसके व्यवसायिक कागजात जांच से पता चला कि 2016 में उसने न टॉफी खरीदा और न बेचा था।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...