झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने 18 झारखंड प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है।

इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में 13 अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। दशरथ चंद्र दास को संयुक्त सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया।

अभय कुमार को संयुक्त सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, संजय सिंह को निदेशक संस्कृति सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, जय किशोर प्रसाद को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग, सुनील कुमार सिंह को संयुक्त सचिव उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, अरुण कुमार सिंह को संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग,अखौरी शशंक सिन्हा को संयुक्त सचिव वित्त विभाग, पवन कुमार मंडल को अपर समाहर्ता चतरा,विकास तिर्की को अवर सचिव स्कूली शिक्षा में साक्षरता विभाग, प्रभाष चंद्र दास की ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है।

जागो महतो की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है। सुनीता कुमारी चौरसिया को उप सचिव वन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

कई अधिकारियों को तबादला किया गया है

इसके अलावा कई अधिकारियों को तबादला किया गया है। इनमें संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा में साक्षरता विभाग संदीप कुमार को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया।

साथ ही संयुक्त सचिव पर्यटन विभाग राजू रंजन राय को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव वन विभाग में पद स्थापित किया गया है।

जबकि जिला भू अर्जन पदाधिकारी पलामू मेनका को स्थानांतरित करते हुए निदेशक योजनाएं पुनर्वास बोकारो के पद पर स्थापित किया गया है।

इसके अलावा उप नगर आयुक्त धनबाद नगर निगम राजेश कुमार सिंह को अगले आदेश तक परिवहन विभाग रांची में सेवा देने को कहा गया है।

गुमला के पालकोट प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय नाथ मिश्र को स्थानांतरित करते हुए उन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

साथ ही जारी अधिसूचना में कहा गया है कि वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है।

उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है। वह कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राज्यभाषा विभाग में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

Share This Article