रांची पिस्का मोड़ में हुए गोली कांड में दो गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची पुलिस ने बुधवार को पिस्का मोड़ में एक डॉक्टर के बेटे रोहित कुमार के साथ हुई गोलीबारी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगों में गौरव कुमार और सौरव कुमार शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास देवी मंडप रोड में मंगलवार की देर शाम एक डॉक्टर के बेटे के साथ गोलीबारी हुई थी।

जानकारी के अनुसार आपसी विवाद और पैसे की लेनदेन की वजह से गोली मारी गई है। पुलिस फिलहाल गिरफ्त में आए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही ही है।

बताया जाता है कि सौरव और गौरव ने रोहित को सिर में दो गोली मारी थी। घायल रोहित को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपितों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं। दोनों से पूछताछ जारी है।

Share This Article