पंजाब रेजिमेंट में पोस्टेड जवान दशरथ उरांव का शव पहुंचा रांची

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पंजाब रेजिमेंट में पोस्टेड जवान दशरथ उरांव का शव शनिवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचा। दशरथ उरांव रातू थाना क्षेत्र स्थित बरजपुर गांव के रहने वाले थे।

एयरपोर्ट से उनका शव उनके पैतृक गांव मांडर थाना क्षेत्र के बरगड़ी में ले जाया जाएगा। जहां पारंपरिक रीति रिवाज से अत्येष्टि कार्यक्रम होगा।

उल्लेखनीय है कि जवान दशरथ उरांव 26 पंजाब रेजिमेंट में ईएमई सेक्शन में नायक के पद पर कार्यरत थे।

वह मूल रूप से मांडर थाना क्षेत्र के बरगड़ी के रहने वाले थे। उन्होंने बाद में रातू के बरजपुर में घर बनवाया था।

जहां उनकी पत्नी शकुंतला कुमारी, एक बेटा आठ साल का अविनाश उरांव व एक बेटी तीन साल की श्रेया कुमारी के साथ रहती हैं।

पत्नी सरकारी स्कूल की शिक्षिका हैं। उनके दोनों बच्चे मदर इंटरनेशनल स्कूल ब्रांबे में पढ़ते हैं।

मालूम हो कि दशरथ 23 जुलाई 2003 को सेना में बहाल हुए थे। वह पंजाब रेजिमेंट में और पंजाब में ही पदस्थापित थे।

शुक्रवार को यूनिट परिसर में ही ब्रेन हेमरेज हो गया। जिससे उनकी मौत हो गई। रेजिमेंट के साथी जवानों ने ही उनकी मौत की सूचना परिजन को दी थी।

Share This Article