Homeझारखंडटुसू मेला में युवती ने प्रेमी को बुलाया, फिर दूसरे प्रेमी ने...

टुसू मेला में युवती ने प्रेमी को बुलाया, फिर दूसरे प्रेमी ने कर दी युवक की हत्या …

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Boyfriend Murder: राजधानी रांची के अनगड़ा स्थित जमुवारी गांव में लगे टुसू मेला में कल मंगलवार की रात प्रेम प्रसंग (Love Affair) के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। मृतक युवक की पहचान पिथोरिया थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय संदीप महतो के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार संदीप तलाकशुदा था और इरबा में काम करने वाली एक युवती से प्रेम करता था। मंगलवार की रात युवती ने संदीप को टुसू मेला घूमने के लिए बुलाया था।

जब संदीप मेला पहुंचा तो युवती का दूसरा प्रेमी संगम करमाली भी अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। जिसके बाद संगम ने गुस्से में आकर संदीप को देखते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद मेले में लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं मेला समिति के लोगों ने घायल संदीप को पहले अनगड़ा के CHC में पहुंचाया और फिर वहां से संदीप को रिम्स रेफर किया गया। रिम्स में इलाज के दौरान बुधवार की तड़के करीब 3:00 बजे संदीप की मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए रातभर छापेमारी (Raid) कर मुख्य आरोपी संगम करमाली, उसके साथी साहिल शाह और अन्य दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल चाकू, मोबाइल और बाइक भी बरामद कर ली गई है।

spot_img

Latest articles

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक...

मांडर में 17 दिसंबर को होगी क्रिसमस गैदरिंग, कृषि मंत्री मुख्य अतिथि

Ranchi : मांडर में इस बार क्रिसमस से पहले एक बड़ा कार्यक्रम होने जा...

गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, झारखंड के 3 युवक शामिल

गोवा के अरपोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट (नाइट क्लब) में अचानक...

झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट पर सवाल, मरे और सरेंडर नक्सली भी शामिल

Ranchi : झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में बड़ी गलती सामने आई है।...

खबरें और भी हैं...