बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल में कुछ विमानों के समय में हुआ चेंज, संख्या में…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Change in Flight Timings: 1 अक्टूबर से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विंटर शिड्यूल (Birsa Munda Airport winter schedule) प्रभावी हो चुका है। इसके तहत कुछ विमानों के आवागमन के समय में चेंज किया गया है।

रांची से भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा (Airline service) बंद हो गई है। रांची से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट की संख्या पांच से बढ़ कर सात कर दी गई है। रांची से हैदराबाद के लिए विमान की संख्या चार से घटा कर तीन कर दी गई है।

कुल विमानों की संख्या में बदलाव नहीं

बता दें कि विमानों की संख्या पूर्व में यानी समर शिड्यूल में 30 थी, उसे यथावत रखा गया है। Winter schedule में कोलकाता के लिए तीन फ्लाइट, बेंगलुरु के लिए 07 फ्लाइट, मुंबई के लिए 02, दिल्ली के लिए 09, हैदराबाद के लिए 03, पटना के लिए 02, देवघर के लिए 01, अहमदाबाद के लिए 01, चेन्नई के लिए 01 और पुणे के लिए 01 फ्लाइट की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध है।

Share This Article