रांची अल्बर्ट एक्का चौक पर शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धासुमन

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के अवसर पर राजधानी रांची में मंगलवार को कई कार्यक्रम हुए।

मुख्य कार्यक्रम Albert Ekka Chowk पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों के सम्मान में श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। राजधानी के कचहरी चौक से शहीद चौक (Shaheed Chowk) होते हुए अलबर्ट एक्का चौक तक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

भारतीय सेनाओं (Indian armies) की वीरगाथा को बयां करती निकाली गई इस तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाये गये।

तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व स्पीकर और भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कारगिल के उस युद्ध को देशवासी कैसे भुला देंगे, जिसमें हमारे कई जवानों ने शहीद होकर पाकिस्तान को धूल चटाई।

हटिया विधायक Naveen Jaiswal ने कहा कि हमारी सेना सक्षम है और इसका प्रमाण 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को महसूस हुआ था।

इस तिरंगा यात्रा में महानगर भाजपा अध्यक्ष केके पोद्दार, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

1999 में हुआ था कारगिल युद्ध

कारगिल युद्ध India and Pakistan के बीच 1999 में लड़ा गया था। 60 दिनों तक चले इस युद्ध का समापन 26 जुलाई को हुआ था। इसमें भारत ने विजय प्राप्त की थी।

इस दौरान पाकिस्तान को भारतीय सेना के आगे मुंह की खानी पड़ी थी। इस युद्ध में भारतीय जवानों ने भारत मां की रक्षा में प्राण की आहुति दे दी थी।

विजय दिवस (Victory Day) स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में देश में प्रत्येक साल 26 जुलाई को विजय दिवस मनाया जाता है।

Share This Article