रांची में पैसा वसूलते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के निर्देश

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में पैसा लेते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हुआ है। पशु लदे ट्रक से पीसीआर 29 के पुलिसकर्मियों का पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो रविवार की सुबह का बताया जा रहा है।

वीडियो में पंडरा से रातू जाने वाले रोड पर पीसीआर 29 के पुलिसकर्मी हैं, जो पशु लोड कर ले जा रहे ट्रक को पहले तो चेकिंग के लिए रोकते हैं।

इसी दौरान पीसीआर पुलिसकर्मी खुलेआम ट्रक ड्राइवर से पैसे लेते दिख रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने जब खुद का वीडियो बनता देखा, तो जल्दीबाजी में पीसीआर के पास आ गए।

इस मामले में एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा मामले की जांच के निर्देश डीएसपी को दिए गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पीसीआर के पुलिसकर्मियों के द्वारा पैसा लेकर ट्रक को छोड़ दिया गया लेकिन स्थानीय युवकों ने दोनों ट्रकों को पकड़ लिया और रातू थाना की पुलिस को सौंप दिया।

इस मामले में रातू थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों गाड़ी में दुधारू पशु लोड हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बीते एक मार्च को पीसीआर 28 के पुलिसकर्मियों ने भी पशु ले जा रहे ट्रक को पैसा लेकर छोड़ दिया था।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने कार्रवाई करते हुए सभी को सस्पेंड कर दिया था। मामला सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का था।

जहां पशु तस्करों को पैसे लेकर छोड़ने के मामले में रांची एसएसपी ने पीसीआर 28 के सभी कर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया था।

इनमें सहायक अवर निरीक्षक शिव चरण मुर्मू, आरक्षी लक्ष्मी नारायण बड़ाइक, आरक्षी सुनील, पहाड़िया, आरक्षी लोको पहाड़िया और चालक भुवनेश्वर पासवान शामिल था।

Share This Article